UP Board Result 2026 Out Coming Soon: जानिए रिजल्ट डेट, लेटेस्ट अपडेट और पूरी जानकारी
आई दोस्तों, आज हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की। इस समय लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और बड़ी खबर यह है कि UP board result 2026 out coming soon।
पिछले सालों के मुकाबले इस बार भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने की संभावना है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, हमारी वेबसाइट पर आपको डायरेक्ट लिंक प्रदान किया जाएगा, जिससे आपका रिजल्ट ऑटोमेटिक दिखने लगेगा। इसलिए आप दिन में एक-दो बार हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत जानकारी मिल सके।
अगर पिछले साल की बात करें तो रिजल्ट लगभग 20 अप्रैल तक जारी हो चुका था। लेकिन इस बार की संभावित तारीख 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच बताई जा रही है। यह जानकारी दैनिक भास्कर और अमर उजाला जैसे विश्वसनीय समाचार स्रोतों के अनुसार सूत्रों के हवाले से सामने आई है। हालांकि अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 27 लाख विद्यार्थियों ने हाईस्कूल में भाग लिया है, जबकि इंटरमीडिएट में करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए हैं। सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यदि परीक्षा की बात करें तो इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थीं। इसके बाद मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2026 तक पूरा किया गया। हालांकि कुछ विषयों जैसे सामाजिक विज्ञान और हिंदी की कॉपियां 3 से 4 अप्रैल तक जांची गईं। इसके अलावा छूटे हुए विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल भी बाद में कराए गए।
अब सूत्रों के अनुसार रिजल्ट पूरी तरह तैयार हो चुका है और किसी भी समय जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आप अपना रोल नंबर डालकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हमारी वेबसाइट पर आपको सबसे पहले और तेज अपडेट दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण टिप: रिजल्ट के दिन ट्रैफिक अधिक होने के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप अपना रिजल्ट SMS या DigiLocker के माध्यम से भी देख सकते हैं।अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)Q1. यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट किस तारीख को आएगा?मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच जारी हो सकता है।Q2. क्या बिना इंटरनेट के रिजल्ट देख सकते हैं?जी हाँ, आप SMS के जरिए (UP10/UP12 <Roll Number> लिखकर 56263 पर भेजकर) अपना रिजल्ट देख सकते हैं।Q3. पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।Disclaimer: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि के लिए छात्र समय-समय पर upmsp.edu.in चेक करते रहें।

लेखक परिचय – चंद्रशेखर
मैं चंद्र शेखर, एक प्रशिक्षित और समर्पित गणित शिक्षक हूं। मैं MadhyamikPariksha.com का संस्थापक हूं। मेरा उद्देश्य छात्रों को सही, सरल और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
मेरी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
🎓 M.Sc (गणित)
📘 B.Ed
🔬 B.Sc (PCM)
✅ TGT Qualified (Maths) – 2016
📝 UP TET Qualified
मुझे गणित पढ़ाने का 7 वर्षों का अनुभव है। मैंने हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन दिया है। मेरी खासियत है – गणित को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाना।
वेबसाइट के बारे में
MadhyamikPariksha.com एक निजी शैक्षिक पोर्टल है, जहाँ छात्र हिंदी माध्यम में पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पा सकते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी सामग्री
2. पुराने प्रश्न पत्र और हल
3.गणित क्विज़, मॉक टेस्ट, और अपडेट्स
सरकारी पोर्टल नहीं है
स्पष्टीकरण: यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है। इसका किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड या संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी प्रयास है, जिसका मकसद छात्रों को मदद पहुंचाना है।
हमारा उद्देश्य
हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले, चाहे वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या प्रतियोगी परीक्षा की। हम विषयों को आसान भाषा में, बिना डर के समझाने में यकीन रखते हैं।
अगर आपको कोई सुझाव या प्रश्न हो, तो आप संपर्क करें पेज के माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं।
चंद्रशेखर
(M.Sc Maths, B. Sc, B.Ed, TGT Qualified 2016, UPTET Qualified)