This post provides a complete quick review of the Polynomials chapter for Class 10 Mathematics. It includes all essential formulas from 1 to 8 and objective questions from 1 to 11 in a clean, PPT-style, WordPress-friendly format. The content covers the definition of a polynomial, degree of a polynomial, value of a polynomial at a point, linear and quadratic polynomial zeroes, relationship between zeroes and coefficients, and standard forms of quadratic and cubic polynomials. The objective questions are based on the latest exam pattern and are helpful for CBSE, UP Board, LT Grade, TGT–PGT, KVS, NVS, and other competitive examinations.

QUICK REVIEW (FORMULAS)
1. ऐसा बीजीय व्यंजक जो
p(x) = a₀ + a₁x + a₂x² + … + aₙxⁿ के रूप का हो तथा जहाँ a₀, a₁, …, aₙ वास्तविक संख्याएँ हों (aₙ ≠ 0) तथा n एक ऋणरहित पूर्णांक हो, वास्तविक संख्याओं पर चर x में बहुपद कहलाता है।
2. चर x के बहुपद p(x) में x की उच्चतम घात बहुपद की घात कहलाती है।
3. बिंदु x = a पर बहुपद p(x) का मान = p(a)
4. एक वास्तविक संख्या α बहुपद p(x) का शून्यक कहलाती है, यदि p(α) = 0
5. रैखिक बहुपद p(x) = ax + b का शून्यक = −b/a
6. द्विघात बहुपद p(x)= ax² + bx + c, a ≠ 0 के शून्यक α और β हों, तब —
शून्यकों का योगफल (α+β) = −b/a
शून्यकों का गुणनफल (αβ) = c/a
7. एक द्विघात बहुपद जिसके शून्यक α और β हों, वह इस प्रकार होगा—
p(x) = x² − (α+β)x + αβ
8. यदि α, β, γ त्रिघात बहुपद ax³ + bx² + cx + d के शून्यक हों, तो —
α + β + γ = −b/a
αβ + βγ + γα = c/a
αβγ = −d/a
OBJECTIVE QUESTIONS
प्रश्न 1. बहुपद x² − 2x − 3 के शून्यक हैं —
(a) −3, 1
(b) −3, −1
(c) 3, −1
(d) 3, 1
प्रश्न 2. एक द्विघात बहुपद के अधिक–से–अधिक शून्यकों की संख्या होगी —
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
प्रश्न 3. एक द्विघात बहुपद जिसके शून्यक 5 और −3 हैं, है —
(a) x² + 2x − 15
(b) x² − 2x + 15
(c) x² − 2x − 15
(d) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4. ‘m’ का वह मान जिसके लिए (4x² − 6x − m); (x − 3) से पूर्णतया विभाजित हो, है —
(a) 18
(b) 45
(c) 20
(d) 36
प्रश्न 5. यदि द्विघात बहुपद (k − 1)x² + kx + 1 के शून्यकों में से एक शून्यक −3 है, तो k का मान है —
(a) 4/3
(b) −4/3
(c) 2/3
(d) −2/3
प्रश्न 6. द्विघात बहुपद x² + kx + k, k ≠ 0 के शून्यक —
(a) दोनों धनात्मक नहीं हो सकते
(b) दोनों ऋणात्मक नहीं हो सकते
(c) सदैव असमान होते हैं
(d) सदैव बराबर होते हैं
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक द्विघात बहुपद का आलेख नहीं है? (चित्र आधारित विकल्प)
(a) विकल्प (a)
(b) विकल्प (b)
(c) विकल्प (c)
(d) विकल्प (d)
प्रश्न 8. बहुपद 3x² + 5x + 2 के शून्यकों का योगफल होगा —
(a) −5/2
(b) −5/3
(c) −5
(d) 6
प्रश्न 9. किसी बहुपद f(x) के लिए y = f(x) का ग्राफ़ दिया है। ग्राफ़ में f(x) के शून्यकों की संख्या है —
(a) 1
(b) 3
(c) 2
(d) 4
प्रश्न 10. द्विघात बहुपद p(x)= 4x² − 4x − 1 के शून्यकों का गुणनफल होगा —
(a) −1
(b) −1/4
(c) 1/4
(d) 1
प्रश्न 11. अभिकथन (A): f(x) = 2x³ + 4x² + 2, घात 3 वाले चर x में एक बहुपद है।
कारण (R): बहुपद f(x) में x की उच्चत्तम घात को बहुपद f(x) की घात कहते हैं।
(a) A तथा R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।
(b) A तथा R दोनों सत्य हैं, लेकिन R सही व्याख्या नहीं करता।
(c) A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
(d) A असत्य है, लेकिन R सत्य है।

लेखक परिचय – चंद्रशेखर
मैं चंद्र शेखर, एक प्रशिक्षित और समर्पित गणित शिक्षक हूं। मैं MadhyamikPariksha.com का संस्थापक हूं। मेरा उद्देश्य छात्रों को सही, सरल और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
मेरी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
🎓 M.Sc (गणित)
📘 B.Ed
🔬 B.Sc (PCM)
✅ TGT Qualified (Maths) – 2016
📝 UP TET Qualified
मुझे गणित पढ़ाने का 7 वर्षों का अनुभव है। मैंने हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन दिया है। मेरी खासियत है – गणित को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाना।
वेबसाइट के बारे में
MadhyamikPariksha.com एक निजी शैक्षिक पोर्टल है, जहाँ छात्र हिंदी माध्यम में पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पा सकते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी सामग्री
2. पुराने प्रश्न पत्र और हल
3.गणित क्विज़, मॉक टेस्ट, और अपडेट्स
सरकारी पोर्टल नहीं है
स्पष्टीकरण: यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है। इसका किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड या संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी प्रयास है, जिसका मकसद छात्रों को मदद पहुंचाना है।
हमारा उद्देश्य
हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले, चाहे वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या प्रतियोगी परीक्षा की। हम विषयों को आसान भाषा में, बिना डर के समझाने में यकीन रखते हैं।
अगर आपको कोई सुझाव या प्रश्न हो, तो आप संपर्क करें पेज के माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं।
चंद्रशेखर
(M.Sc Maths, B. Sc, B.Ed, TGT Qualified 2016, UPTET Qualified)