UP Nagar Nigam अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं! नगर निगम में सीधी भर्ती शुरू हो चुकी है और वो भी बिना किसी परीक्षा के! इस भर्ती में 8वीं पास, 10वीं पास, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स सभी के लिए मौका है।
इस वैकेंसी में 4000+ पद पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में निकलने वाले हैं। फिलहाल अलीगढ़ और लखनऊ जिलों में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। और सबसे बड़ी बात – कोई आवेदन शुल्क नहीं है! जी हां, इस भर्ती में बिना एक रुपया खर्च किए आप आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि
13 अगस्त 2025 अंतिम तिथि है, इसलिए देर बिल्कुल न करें।
पदों की जानकारी और योग्यता
पद का नाम | योग्यता | सैलरी (₹) | अनुभव |
---|---|---|---|
हेल्पर | 8वीं पास | 11,000 – 12,000 | नहीं जरूरी |
लेबर | 8वीं/10वीं पास | 11,000 – 12,000 | नहीं जरूरी |
कंप्यूटर ऑपरेटर | ग्रेजुएशन + ट्रिपल सी/ओ-लेवल/PGDCA | 15,000 – 16,000 | नहीं जरूरी |
जूनियर इंजीनियर | डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग | 25,000 | अनुभव हो तो प्राथमिकता |
उम्र सीमा
उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। Age Relaxation का जिक्र नोटिफिकेशन में नहीं है, इसलिए रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- कंप्यूटर डिप्लोमा (CCC/O-Level/PGDCA)
- आधार कार्ड
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र (स्थानिक ID)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर, वैलिड ईमेल और एक्टिव मोबाइल नंबर
आवेदन कहां करें?
इस भर्ती का आवेदन UP सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर किया जा रहा है। वहां पर:
- पहले अपनी ID बनाएं
- Outsourcing Jobs सेक्शन में जाएं
- Rojgar Sangam पेज में जाएं (Page no. 23/24 पर वैकेंसी दिख सकती है)
- Apply Now पर क्लिक करें और फॉर्म सावधानी से भरें
किन जिलों में भर्ती?
फिलहाल इन जिलों में आवेदन शुरू हो चुके हैं:
- अलीगढ़: हेल्पर, लेबर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर
- लखनऊ: वही पद, वही योग्यता और वही सैलरी
खास बातें
- कोई परीक्षा नहीं – चयन मेरिट के आधार पर होगा
- बिना फीस के फॉर्म भर सकते हैं
- अपने जिले में ही आवेदन करें, जिससे डॉक्यूमेंट आसानी से वेरीफाई हो सकें
- अगर फॉर्म में गलती हुई तो सुधार का मौका नहीं मिलेगा – सीधा रिजेक्ट!
सुझाव और अलर्ट
इस भर्ती से जुड़ी हर अपडेट और अन्य जिलों की वैकेंसी के लिए कमेंट सेक्शन में अपना जिला जरूर बताएं। जैसे ही आपके जिले की भर्ती आती है, आपको तुरंत जानकारी दी जाएगी।
अगली खबर के लिए जुड़े रहिए
ऐसी ही लेटेस्ट और भरोसेमंद भर्ती जानकारी के लिए हमारे को करें और पोस्ट को शेयर करें। मिलते हैं अगली पोस्ट में!
Note: यह जानकारी आधिकारिक स्रोतों और सेवायोजन पोर्टल पर दी गई नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल साइट जरूर चेक करें।

लेखक परिचय – चंद्रशेखर
मैं चंद्र शेखर, एक प्रशिक्षित और समर्पित गणित शिक्षक हूं। मैं MadhyamikPariksha.com का संस्थापक हूं। मेरा उद्देश्य छात्रों को सही, सरल और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
मेरी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
🎓 M.Sc (गणित)
📘 B.Ed
🔬 B.Sc (PCM)
✅ TGT Qualified (Maths) – 2016
📝 UP TET Qualified
मुझे गणित पढ़ाने का 7 वर्षों का अनुभव है। मैंने हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन दिया है। मेरी खासियत है – गणित को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाना।
वेबसाइट के बारे में
MadhyamikPariksha.com एक निजी शैक्षिक पोर्टल है, जहाँ छात्र हिंदी माध्यम में पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पा सकते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी सामग्री
2. पुराने प्रश्न पत्र और हल
3.गणित क्विज़, मॉक टेस्ट, और अपडेट्स
सरकारी पोर्टल नहीं है
स्पष्टीकरण: यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है। इसका किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड या संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी प्रयास है, जिसका मकसद छात्रों को मदद पहुंचाना है।
हमारा उद्देश्य
हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले, चाहे वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या प्रतियोगी परीक्षा की। हम विषयों को आसान भाषा में, बिना डर के समझाने में यकीन रखते हैं।
अगर आपको कोई सुझाव या प्रश्न हो, तो आप संपर्क करें पेज के माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं।
चंद्रशेखर
(M.Sc Maths, B. Sc, B.Ed, TGT Qualified 2016, UPTET Qualified)