Added College Offline Transfer Update -शिक्षक स्थानांतरण पर बड़ा अपडेट: CM योगी ने किया 2026-27 तक टालने का फैसला, ध्रुव त्रिपाठी ने किया पुनर्विचार का अनुरोध। यूपी में 1700 शिक्षकों का ऑफलाइन स्थानांतरण टल गया है। CM योगी ने प्रक्रिया को 2026-27 तक टाल दिया, जिससे शिक्षकों में निराशा है। इस बीच शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से पुनर्विचार का अनुरोध किया है।
प्रदेश के विभिन्न ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 1700 शिक्षकों और शिक्षिकाओं का ऑफलाइन स्थानांतरण अब अगले शैक्षिक सत्र 2026-27 में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानांतरण की पत्रावलियों पर अनुमोदन न देते हुए उन्हें वापस माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के कार्यालय भेज दिया है।
जून 2025 में ही इन स्थानांतरणों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और तभी से शिक्षक-शिक्षिकाएं लखनऊ स्थित 18 पार्क रोड निदेशालय पर धरने पर बैठे हुए थे। लगातार आश्वासन दिया जाता रहा कि 31 अगस्त तक कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्णय से शिक्षकों में गहरी निराशा फैल गई है।
इस बीच विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता और शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर ऑफलाइन स्थानांतरण पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि किसी भी दशा में मुख्यमंत्री से आग्रह कर स्थानांतरण पर अनुमोदन कराया जाएगा।
मुख्य बातें:
- 1700 शिक्षकों का ऑफलाइन स्थानांतरण अब 2026-27 में होगा।
- मुख्यमंत्री योगी ने पत्रावलियां वापस भेज दी हैं।
- शिक्षकों में भारी निराशा, लगातार धरना प्रदर्शन जारी।
- शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से पुनर्विचार का अनुरोध किया।
- 72825 SHIKSHAK BHARTI LATEST NEWS |15 साल का इंतज़ार और 24 मार्च का ‘ऐतिहासिक’ मोड़: 72,825 शिक्षक भर्ती की 5 सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बातें
- UPTET 2026 Online Form: आवेदन शुरू, Exam Date, Eligibility, Fees – Direct Apply Link
- 29,334 शिक्षक भर्ती: 11 साल का वनवास खत्म, 1,113 परिवारों के आंगन में न्याय की दस्तक|29334 shikshak Bharti Latest News Today
- 72825 Teachers News|उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती: अदालती आदेशों और प्रशासनिक हलचलों के बीच छिपे 4 बड़े संकेत
- 72825 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से निकले 5 सबसे चौंकाने वाले और सकारात्मक पहलू

लेखक परिचय – चंद्रशेखर
मैं चंद्र शेखर, एक प्रशिक्षित और समर्पित गणित शिक्षक हूं। मैं MadhyamikPariksha.com का संस्थापक हूं। मेरा उद्देश्य छात्रों को सही, सरल और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
मेरी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
🎓 M.Sc (गणित)
📘 B.Ed
🔬 B.Sc (PCM)
✅ TGT Qualified (Maths) – 2016
📝 UP TET Qualified
मुझे गणित पढ़ाने का 7 वर्षों का अनुभव है। मैंने हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन दिया है। मेरी खासियत है – गणित को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाना।
वेबसाइट के बारे में
MadhyamikPariksha.com एक निजी शैक्षिक पोर्टल है, जहाँ छात्र हिंदी माध्यम में पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पा सकते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी सामग्री
2. पुराने प्रश्न पत्र और हल
3.गणित क्विज़, मॉक टेस्ट, और अपडेट्स
सरकारी पोर्टल नहीं है
स्पष्टीकरण: यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है। इसका किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड या संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी प्रयास है, जिसका मकसद छात्रों को मदद पहुंचाना है।
हमारा उद्देश्य
हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले, चाहे वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या प्रतियोगी परीक्षा की। हम विषयों को आसान भाषा में, बिना डर के समझाने में यकीन रखते हैं।
अगर आपको कोई सुझाव या प्रश्न हो, तो आप संपर्क करें पेज के माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं।
चंद्रशेखर
(M.Sc Maths, B. Sc, B.Ed, TGT Qualified 2016, UPTET Qualified)