UP TGT PGT, UPTET 2025 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षाएं लगातार टल रही हैं, TGT-PGT और UPTET पर संकट गहराता जा रहा है। वहीं PCS Pre 2025 के एडमिट कार्ड जारी, रेलवे NTPC और बिहार SI भर्ती का नोटिफिकेशन भी आ चुका है। छात्रों के लिए आज की सबसे अहम खबरें यहां पढ़ें।
नमस्कार दोस्तों,
आज सुबह के इस न्यूज में हम आपके लिए लेकर आए हैं वे सभी ज़रूरी अपडेट्स जो विभिन्न समाचार पत्रों में छपे हैं और विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। तो आइए शुरुआत करते हैं और देख लेते हैं कि आज की प्रमुख खबरें क्या हैं।
शिक्षा सेवा चयन आयोग
सबसे पहले बात करते हैं शिक्षा सेवा चयन आयोग की।
कई अखबारों में खबर प्रकाशित हुई है कि आयोग को नवंबर में नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है। वर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडे, जो 1 साल 21 दिन तक इस पद पर रहीं, इस्तीफा दे चुकी हैं। उनके कार्यकाल में न तो नई भर्ती पूरी हो सकी और न ही पुरानी। शासन ने 22 सितंबर को उनके इस्तीफे के बाद विज्ञापन जारी कर दिया और 21 अक्टूबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। इसके बाद 10 दिन के भीतर स्क्रीनिंग और इंटरव्यू होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी।
लेकिन छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। टीजीटी और पीजीटी दोनों परीक्षाएं चार-चार बार स्थगित हो चुकी हैं। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने 7 अक्टूबर को इलाहाबाद सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजा घर पर महा आंदोलन का ऐलान किया है। बैठक में आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक मौजूद थे और उनका कहना था कि स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले परीक्षाएं कराना मुश्किल होगा।
युवा मंच का आरोप है कि आयोग की लापरवाही से 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हो चुके हैं। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर परीक्षाएं और साक्षात्कार जल्द घोषित नहीं किए गए तो आंदोलन के माध्यम से सरकार को बाध्य किया जाएगा।
यूपीटीईटी
इसी बीच यूपीटीईटी को लेकर भी संशय बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी प्रक्रिया भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही आगे बढ़ेगी। अक्टूबर में आवेदन शुरू होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब उस पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है।
अन्य प्रमुख अपडेट्स
- पीसीएस प्री परीक्षा – एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 12 अक्टूबर को होगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा होगी और लगभग 3.26 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।
- बीएड एसटीईटी – 14 अक्टूबर से परीक्षा होगी और 11 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
- बिहार पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती – लगभग 4000 पदों पर भर्ती की तैयारी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से रिक्तियां जुटा ली हैं और रोस्टर क्लियरेंस का काम चल रहा है। इसके बाद बीपीएससी द्वारा आवेदन लिए जाएंगे। योग्यता में लाइब्रेरी साइंस में स्नातक डिग्री और 75% अंक मांगे गए हैं। एससी-एसटी को 5% की छूट दी जाएगी।
- आरआरबी एनटीपीसी भर्ती – 8850 पदों पर भर्ती का विज्ञापन आया है। इसमें सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट आदि पद शामिल हैं। ग्रेजुएट लेवल पर 5800 और अंडर ग्रेजुएट लेवल पर 350 पद हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।
- बिहार पुलिस एसआई भर्ती – कुल 1799 पदों पर भर्ती। उम्र सीमा 20 से 37 वर्ष रखी गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 है।
- मृतक आश्रित कोटा नियमावली – नई नियमावली के अनुसार अब मृतक आश्रित कोटा में उच्च पद पर नौकरी नहीं मिलेगी। जिस श्रेणी के कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु हुई, उसके आश्रित को उसी श्रेणी में नौकरी दी जाएगी।
निष्कर्ष
तो ये रहीं आज की प्रमुख खबरें और विद्यार्थियों से जुड़ी बड़ी सूचनाएं।
अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो वीडियो को लाइक और शेयर करना न भूलें।
-
UP PGT 2026 Answer Key Released: Official Notice Out for All Subjects

Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती: PGT 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी से जुड़ी 3 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की आकांक्षा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए मई का यह सप्ताह निर्णायक मोड़ लेकर आया है। 9 और 10 मई 2026 को आयोजित PGT (प्रवक्ता) भर्ती परीक्षा के संपन्न…
-

Spread the loveNEET (UG) 2026 परीक्षा निरस्त: क्या यह छात्रों के भरोसे की जीत है? प्रस्तावना: परीक्षा और अनिश्चितता एक मेडिकल उम्मीदवार के लिए नीट (NEET) की परीक्षा केवल एक प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि उसके वर्षों के कठिन परिश्रम, रातों की नींद और एक बेहतर भविष्य के सपने की परिणति होती है। 3 मई 2026…
-
Uttar Pradesh transfer policy 2026|उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: ‘3/7 नियम’ और ‘डिजिटल मेरिट’ से प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी

Spread the loveUttar Pradesh transfer policy 2026|उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: ‘3/7 नियम’ और ‘डिजिटल मेरिट’ से प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी 1. परिचय WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में ‘तबादला’ केवल एक स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शासन की धमनियों में नई ऊर्जा…

लेखक परिचय – चंद्रशेखर
मैं चंद्र शेखर, एक प्रशिक्षित और समर्पित गणित शिक्षक हूं। मैं MadhyamikPariksha.com का संस्थापक हूं। मेरा उद्देश्य छात्रों को सही, सरल और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
मेरी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
🎓 M.Sc (गणित)
📘 B.Ed
🔬 B.Sc (PCM)
✅ TGT Qualified (Maths) – 2016
📝 UP TET Qualified
मुझे गणित पढ़ाने का 7 वर्षों का अनुभव है। मैंने हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन दिया है। मेरी खासियत है – गणित को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाना।
वेबसाइट के बारे में
MadhyamikPariksha.com एक निजी शैक्षिक पोर्टल है, जहाँ छात्र हिंदी माध्यम में पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पा सकते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी सामग्री
2. पुराने प्रश्न पत्र और हल
3.गणित क्विज़, मॉक टेस्ट, और अपडेट्स
सरकारी पोर्टल नहीं है
स्पष्टीकरण: यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है। इसका किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड या संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी प्रयास है, जिसका मकसद छात्रों को मदद पहुंचाना है।
हमारा उद्देश्य
हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले, चाहे वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या प्रतियोगी परीक्षा की। हम विषयों को आसान भाषा में, बिना डर के समझाने में यकीन रखते हैं।
अगर आपको कोई सुझाव या प्रश्न हो, तो आप संपर्क करें पेज के माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं।
चंद्रशेखर
(M.Sc Maths, B. Sc, B.Ed, TGT Qualified 2016, UPTET Qualified)