LT GRADE TEACHER JOBS। उत्तर प्रदेश के राजकीय स्कूलों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड शिक्षक) के 7,466 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को 15 विषयों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। खास बात ये है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां एक ही परीक्षा होती थी, अब प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के दो चरणों से गुजरना होगा। ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं।
इस बार नियमों में भी बदलाव हुआ है। पहले शैक्षिक योग्यता में ‘समकक्ष’ शब्द के चलते विवाद होता था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। 15 में से 14 विषयों के लिए बीएड डिग्री अनिवार्य है, लेकिन कंप्यूटर विषय में बीएड वालों को सिर्फ वरीयता मिलेगी, अनिवार्य नहीं होगी। पिछली भर्ती में कंप्यूटर विषय में बीएड अनिवार्य होने की वजह से 98% पद खाली रह गए थे।
इस भर्ती में 7,466 पदों में पुरुष वर्ग के लिए 4,860, महिला वर्ग के लिए 2,525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद शामिल हैं। आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 28 अगस्त है, जबकि आवेदन में सुधार या शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 4 सितंबर है।
2018 में हुई पिछली भर्ती में 10,768 पदों के लिए विज्ञापन निकला था, लेकिन इस बार पदों की संख्या घटकर 7,466 रह गई है। यानी सात साल बाद आई इस भर्ती में 3,302 पद कम हैं।
- 8वें वेतन आयोग का पूरा रोडमैप: क्या सच में ₹58,000 होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी?|8th pay commission news in Hindi

- TET Mandatory 2026 Career Update: 9वीं से 12वीं के शिक्षकों के लिए बड़ी चेतावनी और सुनहरा मौका

- शिक्षक बनने का संपूर्ण रोडमैप: प्राइमरी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर तक का सफर|how to become a teacher

- उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती 2026: 50,000 पदों का थ्री-फेज प्लान | कोर्ट, शपथ-पत्र और 72,825 केस की पूरी सच्चाई|7825 shikshak Bharti Latest News

- UP TGT-PGT में Selection का ‘Zero-to-Hero’ ब्लूप्रिंट: 5 कड़वे सच और सटीक रणनीतियाँ

300 अंकों की प्रारंभिक, 200 अंकों की मुख्य परीक्षा
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2025 में प्रारंभिक परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य अध्ययन के 30 और मुख्य विषय के 120 सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल 2 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। जो अभ्यर्थी इसमें पास होंगे, वे मुख्य परीक्षा दे सकेंगे।
मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें एक प्रश्नपत्र होगा। इसमें दो खंड होंगे, प्रत्येक में 10 सवाल। सभी सवाल अनिवार्य होंगे और इन्हें हल करने के लिए 3 घंटे मिलेंगे। खंड ‘अ’ में 10 लघु उत्तरीय सवाल होंगे, जिनके जवाब 300 शब्दों में देने होंगे। प्रत्येक सवाल 8 अंक का होगा। खंड ‘ब’ में 10 दीर्घ उत्तरीय सवाल होंगे, जिनके जवाब 200 शब्दों में देने होंगे।
सामाजिक विज्ञान विषय के लिए प्रारंभिक परीक्षा में चार खंड होंगे- भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र। इसमें से अभ्यर्थियों को किन्हीं दो खंडों के सवालों के जवाब देने होंगे।
दिव्यांगों के लिए तीन तरह के स्कूलों में भर्ती
प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पदों पर भर्ती होगी। ये भर्तियां तीन तरह के स्कूलों- स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय, संकेत मूल बधिर विद्यालय और प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों के लिए होंगी। दृष्टिबाधित विद्यालयों में मुख्य परीक्षा के लिए ब्रेल लिपि की जानकारी अनिवार्य होगी।
तो अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो फटाफट आवेदन करें और इस मौके को हाथ से न जाने दें!

लेखक परिचय – चंद्रशेखर
मैं चंद्र शेखर, एक प्रशिक्षित और समर्पित गणित शिक्षक हूं। मैं MadhyamikPariksha.com का संस्थापक हूं। मेरा उद्देश्य छात्रों को सही, सरल और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
मेरी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
🎓 M.Sc (गणित)
📘 B.Ed
🔬 B.Sc (PCM)
✅ TGT Qualified (Maths) – 2016
📝 UP TET Qualified
मुझे गणित पढ़ाने का 7 वर्षों का अनुभव है। मैंने हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन दिया है। मेरी खासियत है – गणित को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाना।
वेबसाइट के बारे में
MadhyamikPariksha.com एक निजी शैक्षिक पोर्टल है, जहाँ छात्र हिंदी माध्यम में पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पा सकते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी सामग्री
2. पुराने प्रश्न पत्र और हल
3.गणित क्विज़, मॉक टेस्ट, और अपडेट्स
सरकारी पोर्टल नहीं है
स्पष्टीकरण: यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है। इसका किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड या संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी प्रयास है, जिसका मकसद छात्रों को मदद पहुंचाना है।
हमारा उद्देश्य
हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले, चाहे वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या प्रतियोगी परीक्षा की। हम विषयों को आसान भाषा में, बिना डर के समझाने में यकीन रखते हैं।
अगर आपको कोई सुझाव या प्रश्न हो, तो आप संपर्क करें पेज के माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं।
चंद्रशेखर
(M.Sc Maths, B. Sc, B.Ed, TGT Qualified 2016, UPTET Qualified)