School Closed |स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के कारण जानें किस शहर में स्कूल हुए बंदभारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति के चलते सभी स्कूल और कॉलेज 5 से 7 अगस्त तक बंद! जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला और पढ़ाई पर इसका असर।
खबर:
प्रयागराज, 4 अगस्त 2025: जनपद प्रयागराज में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, प्रयागराज द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और कॉलेज 5 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक बंद रहेंगे। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और अन्य सभी बोर्डों के शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक पी.एन. सिंह ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यह कदम छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
दूसरे जनपदों में भी अवकाश घोषित किया गया है
वाराणसी, सीतापुर, मऊ सभी का आदेश नीति दिया जा रहा है
इस अवधि में शिक्षण संस्थानों में कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी, और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्थिति की समीक्षा के बाद स्कूलों और कॉलेजों को दोबारा खोलने के संबंध में अगला आदेश जारी किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ!

लेखक परिचय – चंद्रशेखर
मैं चंद्र शेखर, एक प्रशिक्षित और समर्पित गणित शिक्षक हूं। मैं MadhyamikPariksha.com का संस्थापक हूं। मेरा उद्देश्य छात्रों को सही, सरल और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
मेरी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
🎓 M.Sc (गणित)
📘 B.Ed
🔬 B.Sc (PCM)
✅ TGT Qualified (Maths) – 2016
📝 UP TET Qualified
मुझे गणित पढ़ाने का 7 वर्षों का अनुभव है। मैंने हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन दिया है। मेरी खासियत है – गणित को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाना।
वेबसाइट के बारे में
MadhyamikPariksha.com एक निजी शैक्षिक पोर्टल है, जहाँ छात्र हिंदी माध्यम में पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पा सकते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी सामग्री
2. पुराने प्रश्न पत्र और हल
3.गणित क्विज़, मॉक टेस्ट, और अपडेट्स
सरकारी पोर्टल नहीं है
स्पष्टीकरण: यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है। इसका किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड या संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी प्रयास है, जिसका मकसद छात्रों को मदद पहुंचाना है।
हमारा उद्देश्य
हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले, चाहे वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या प्रतियोगी परीक्षा की। हम विषयों को आसान भाषा में, बिना डर के समझाने में यकीन रखते हैं।
अगर आपको कोई सुझाव या प्रश्न हो, तो आप संपर्क करें पेज के माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं।
चंद्रशेखर
(M.Sc Maths, B. Sc, B.Ed, TGT Qualified 2016, UPTET Qualified)