UP TGT PGT Exam 2025 | बड़ी ख़बर! आयोग में बवाल, छात्र आंदोलन का ऐलान | कब होगी परीक्षा?

Spread the love

UP TGT PGT Exam 2025 | बड़ी ख़बर! आयोग में बवाल, छात्र आंदोलन का ऐलान | कब होगी परीक्षा?


आज के इस lekh में हम बात करेंगे शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुबह ही मैंने एक lekh बनाया था जिसमें मैंने आपको जानकारी दी थी कि अब उत्तर प्रदेश के छात्रों का सब्र टूट चुका है। प्रयागराज में छात्र परीक्षा करवाने को लेकर युवा मंच के नेतृत्व में 7 तारीख से पत्थर गिरजा घर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विद्यार्थियों का कहना है कि जब परीक्षा की कोई निश्चित तिथि ही नहीं है तो वे वहीं धरने पर बैठेंगे।

बहुत से छात्रों ने मुझसे स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इसी क्रम में शासन-प्रशासन की ओर से कहा गया कि धरना-प्रदर्शन मत कीजिए, बल्कि आयोग और अधिकारियों से सीधी बातचीत करिए।

इसी सिलसिले में युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव मनोज कुमार सिंह (IAS) के साथ लगभग एक घंटे तक विस्तृत वार्ता हुई।
इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि शासन को पत्र भेजकर परीक्षा करवाने की सहमति ली जाए। साथ ही नई भर्तियों और यूपीटीईटी नोटिफिकेशन पर भी चर्चा हुई।

परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह स्थिति असामान्य है क्योंकि चेयरमैन के इस्तीफे के बाद अब कार्यवाहक चेयरमैन और नियंत्रक के अधिकारों पर नियमावली के अनुसार अध्ययन किया जा रहा है। जब कार्यवाहक चेयरमैन वापस आएंगे तभी स्पष्ट होगा कि वे कौन-कौन से निर्णय ले सकते हैं।

अनिल सिंह ने भी कहा कि पूरे प्रदेश के लगभग 13 लाख टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थी आयोग की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में प्रवीर कुमार ने इस्तीफा दिया था तो वरिष्ठ सदस्य ओ.एन. सिंह को कार्यवाहक चेयरमैन बनाया गया था। उन्होंने 8 महीनों में वह काम कर दिखाया जो प्रवीर कुमार 2–3 सालों में नहीं कर सके थे—परीक्षाएं करवाईं, रिजल्ट निकाले और दस्तावेज़ सत्यापन पूरे किए।

युवा मंच का कहना है कि अगर शासन और कार्यवाहक चेयरमैन की इच्छा शक्ति होगी तो परीक्षाएं करवाई जा सकती हैं। हालांकि सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना था कि हर आयोग की अपनी नियमावली होती है और शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली के मुताबिक कार्यवाहक अध्यक्ष केवल रोजमर्रा के कार्य कर सकते हैं, बड़े नीतिगत निर्णय नहीं।

अब स्थिति यह है कि जब तक चेयरमैन की औपचारिक नियुक्ति नहीं होगी, परीक्षाओं पर बड़ा निर्णय संभव नहीं है। और यह प्रक्रिया लंबी है—आवेदन, शॉर्टलिस्टिंग, मुख्यमंत्री और फिर राज्यपाल की अनुमति। पिछली बार प्रो. कीर्ति पांडे की नियुक्ति में लगभग 6 महीने लगे थे।

इसीलिए युवा मंच ने साफ कर दिया है कि बिना दबाव बनाए यह प्रक्रिया और लंबी खिंच सकती है। इसलिए 7 तारीख को बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया है।
सभी छात्रों से अपील है कि इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें और आंदोलन में भागीदारी दें।

आज अधिकारियों से हुई बातचीत का सार यही है कि फिलहाल परीक्षाएं जल्दी नहीं होंगी। अब आगे की रणनीति छात्रों और युवा मंच के निर्णय पर निर्भर करेगी।

आप अपने विचार कमेंट बॉक्स में ज़रूर साझा करें।
पूरा वीडियो देखने और सुनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।


  • NEET 2026 विश्लेषण: फिजिक्स के ‘JEE अवतार’ ने चौंकाया! क्या 540 पार जाएगी कट-ऑफ?|NEET RE-EXAM CUT OFF

    NEET 2026 विश्लेषण: फिजिक्स के ‘JEE अवतार’ ने चौंकाया! क्या 540 पार जाएगी कट-ऑफ?|NEET RE-EXAM CUT OFF

    Spread the loveNEET RE-EXAM CUT OFF नीट 2026 (Re-NEET) की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों के बीच का सन्नाटा बहुत कुछ बयां कर रहा है। एक वरिष्ठ शैक्षणिक परामर्शदाता के रूप में, मैं इसे केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि ‘रणनीतिक विफलता’ और ‘समय प्रबंधन के संकट’ के एक बड़े मामले के रूप में देख रहा हूँ।…


  • UP PGT 2026 Answer Key Released: Official Notice Out for All Subjects

    UP PGT 2026 Answer Key Released: Official Notice Out for All Subjects

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती: PGT 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी से जुड़ी 3 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की आकांक्षा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए मई का यह सप्ताह निर्णायक मोड़ लेकर आया है। 9 और 10 मई 2026 को आयोजित PGT (प्रवक्ता) भर्ती परीक्षा के संपन्न…


  • Untitled post 2308

    Spread the loveNEET (UG) 2026 परीक्षा निरस्त: क्या यह छात्रों के भरोसे की जीत है? प्रस्तावना: परीक्षा और अनिश्चितता एक मेडिकल उम्मीदवार के लिए नीट (NEET) की परीक्षा केवल एक प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि उसके वर्षों के कठिन परिश्रम, रातों की नींद और एक बेहतर भविष्य के सपने की परिणति होती है। 3 मई 2026…



Spread the love

Leave a Comment