LT Grade Teacher Bharti, UP SI Recruitment और PET Exam 2025: बड़ी खबरें और कोर्ट केस अपडेट
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है Madhyamikpariksha.com पर। आज की इस खबर में हम जानेंगे विद्यार्थी जीवन से जुड़ी अहम अपडेट्स। अगर आपने like nhi तो जरूर करें ताकि हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती: कोर्ट में 10 से ज्यादा मुकदमे
LT Grade Teacher Recruitment के आवेदन प्रक्रिया जारी है, लेकिन इस भर्ती पर अब तक 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें से दो केस एज रिलैक्सेशन को लेकर हैं। वहीं, कंप्यूटर विषय से जुड़े केस में बीएड की अनिवार्यता बहाल करने और आईटी को शामिल करने की मांग की गई है।
इसके अलावा TET लागू करने और जूनियर कैडर की अलग से भर्ती की मांग को लेकर भी केस दर्ज हुए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई 26 अगस्त को होनी है। कोर्ट का फैसला क्या होगा, यह कहना मुश्किल है लेकिन एज रिलैक्सेशन वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
UPSSSC PET 2025: नया पैटर्न, परीक्षा 6-7 सितंबर को
यूपी ट्रिपल एससी की PET Exam 2025 इस बार तय समय पर होगी। परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी। खबर है कि इस बार परीक्षा पैटर्न बिल्कुल नया होगा। यानी परंपरागत पेपर की जगह छात्राओं को नया पैटर्न देखने को मिलेगा।
इसी को ध्यान में रखते हुए जिलों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर Peace Committee Meeting भी की जा रही है।
UP SI Recruitment: अभ्यर्थियों की नाराजगी
UP SI Recruitment 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर अभियान चलाया। उनकी मुख्य मांगे इस प्रकार हैं:
- डिग्री फॉर्म भरने के समय क्यों अनिवार्य की जा रही है, जबकि यह डीवी (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में देखी जाती है।
- मार्कशीट से भी योग्यता तय हो सकती है, इसलिए फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए।
- EWS प्रमाण पत्र में आवेदन संख्या नहीं होती, इससे अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है।
- पिता पक्ष के प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से विवाहित महिलाओं को दिक्कत हो रही है।
- फॉर्म में सुधार (Correction) का मौका दिया जाए जैसा अन्य आयोगों में होता है।
छात्रों का कहना है कि UP SI Bharti चार साल बाद आई है, लेकिन अनावश्यक नियमों से लाखों अभ्यर्थी वंचित हो रहे हैं।
BPSC TR 4 और STET: नवंबर में हो सकती है परीक्षा
BPSC TR 4 Exam 2025 अब चुनाव के बाद 28 से 30 नवंबर के बीच कराई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस बार Class 1 to 5 और 6 to 8 के पद कम होंगे। अधिकतर भर्ती TGT और PGT कैटेगरी में होगी।
कुल वैकेंसी 40 से 50 हजार के बीच आ सकती है। वहीं, STET Exam को लेकर भी शिक्षा विभाग और मंत्री लगातार बैठक कर रहे हैं।
UP TGT PGT Recruitment: अभी लगेगी देरी
यूपी में TGT PGT Recruitment को लेकर अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना होगा। शिक्षा निदेशालय से अधियाचन अभी तक नहीं आया है और ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार नहीं हुआ है। यानी इस भर्ती में देरी तय है।
तो दोस्तों, आज की बड़ी अपडेट्स यही थीं। अब सभी की नजरें 26 अगस्त की सुनवाई और आने वाली परीक्षाओं पर टिकी हैं। यदि आप इन भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें और हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
- 72825 shikshak Bharti latest news|Supreme Court update today news
- 72825 Shikshak bharti Google Form update
- TET पास अभ्यर्थियों को बड़ा झटका: 46944 पद खाली, फिर भी नई शिक्षक भर्ती नहीं
- 8वें वेतन आयोग का पूरा रोडमैप: क्या सच में ₹58,000 होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी?|8th pay commission news in Hindi
- TET Mandatory 2026 Career Update: 9वीं से 12वीं के शिक्षकों के लिए बड़ी चेतावनी और सुनहरा मौका

लेखक परिचय – चंद्रशेखर
मैं चंद्र शेखर, एक प्रशिक्षित और समर्पित गणित शिक्षक हूं। मैं MadhyamikPariksha.com का संस्थापक हूं। मेरा उद्देश्य छात्रों को सही, सरल और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना है।
मेरी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
🎓 M.Sc (गणित)
📘 B.Ed
🔬 B.Sc (PCM)
✅ TGT Qualified (Maths) – 2016
📝 UP TET Qualified
मुझे गणित पढ़ाने का 7 वर्षों का अनुभव है। मैंने हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन दिया है। मेरी खासियत है – गणित को आसान भाषा और रोचक तरीके से समझाना।
वेबसाइट के बारे में
MadhyamikPariksha.com एक निजी शैक्षिक पोर्टल है, जहाँ छात्र हिंदी माध्यम में पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पा सकते हैं। यहां उपलब्ध हैं:
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी सामग्री
2. पुराने प्रश्न पत्र और हल
3.गणित क्विज़, मॉक टेस्ट, और अपडेट्स
सरकारी पोर्टल नहीं है
स्पष्टीकरण: यह वेबसाइट सरकारी पोर्टल नहीं है। इसका किसी भी सरकारी विभाग, बोर्ड या संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह एक निजी प्रयास है, जिसका मकसद छात्रों को मदद पहुंचाना है।
हमारा उद्देश्य
हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले, चाहे वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या प्रतियोगी परीक्षा की। हम विषयों को आसान भाषा में, बिना डर के समझाने में यकीन रखते हैं।
अगर आपको कोई सुझाव या प्रश्न हो, तो आप संपर्क करें पेज के माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं।
चंद्रशेखर
(M.Sc Maths, B. Sc, B.Ed, TGT Qualified 2016, UPTET Qualified)